फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सामूहिक योग में उच्च प्राथमिक विद्यालय दिवालहेड़ी प्रथम

सामूहिक योग में उच्च प्राथमिक विद्यालय दिवालहेड़ी प्रथम

Tue, 22 Jan 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक योग में उच्च प्राथमिक विद्यालय दिवालहेड़ी प्रथम
सामूहिक योग में उच्च प्राथमिक विद्यालय दिवालहेड़ी प्रथम
विज्ञापन

देवबंद। स्वच्छता योग कार्यशाला की ओर से मंगलवार को दिवालहेड़ी गांव में जिलास्तरीय नटखट योगी खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
सामूहिक योग में उच्च प्राथमिक विद्यालय दिवालहेड़ी प्रथम और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नकुड़ द्वितीय स्थान पर रहा। व्यक्तिगत योग में प्राथमिक विद्यालय दरयापुर (रामपुर मनिहारान) की शगुन प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय दिवालहेड़ी का सिद्धार्थ द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलाशपुर का उवैश और वीरू तृतीय रहे।
विज्ञापन

इनके अलावा तुषार, मुकुल, हिमांशु, मानसी, शाहीन और वंशिका का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। मंत्रोच्चारण सुनील क्वात्रा और योग गीत अर्चना यादव ने प्रस्तुत किया। डाइट प्राचार्य राज सिंह यादव ने कहा कि योग भारत की वर्षों पुरानी परंपरा है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रामेंद्र कुमार ने कहा कि परिषदीय स्कूलों के छात्रों का योग के प्रति लगाव बढ़ रहा है। योग निरोग रहने का सरल साधन है। इस मौके पर डा. पूजा यादव, सुनील गौड, दीपक त्यागी, जसपिंदर आर्य, नीलू चोपड़ा, लक्ष्मी त्यागी, रचना चौहान, अंजू, प्रीति चौहान, स्मृति, रविंद्र, नदीम, धर्मेश, अंजुलिका, संध्या, वजाहत शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed