{"_id":"5c3cd80dbdec22735f52d578","slug":"171547491341-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का इनामी गैंगस्टर का वांछित दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार का इनामी गैंगस्टर का वांछित दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार का इनामी दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू की कूंगरपट्टी निवासी गुलफाम पुत्र इरशाद गैंगस्टर का वांछित है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि गुलफाम पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। सोमवार सुबह पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शामली रोड बाईपास कट के निकट आरोपी गुलफाम को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा-कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
युवती को अपहरण कर तेजाब डालने की धमकी
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव कसौली निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसकी मां ने उसके पिता के विरुद्ध भरण पोषण हेतु न्यायालय में खर्च के लिए वाद दायर किया हुआ है। कोर्ट ने युवती के पिता को भरण पोषण भत्ता न देने के कारण करीब दो माह पूर्व जेल भेज दिया था, जिसकी सजा की अवधि को बाद में एक माह के लिए ओर बढ़ा दिया गया। मां के इस मुकदमे की पैरवी युवती ही कर रही है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते पिता के परिजन युवती को उसका अपहरण कर तेजाब डालकर हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।