{"_id":"5c291105bdec2257043b830b","slug":"171546195205-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने खतौली व जानसठ में समस्याओं को सुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने खतौली व जानसठ में समस्याओं को सुना
विज्ञापन
सांसद ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं
खतौली/जानसठ। त्रिवेणी शुगर मिल के गेस्ट हाउस में सांसद डॉ. संजीव बालियान ने कार्यकर्ताओं से नगर की समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा नगरवासियों की समस्याएं सुनीं।
गन्ना समिति की दुकानों के दुकानदारों ने सांसद को बताया कि समिति सचिव दुकानों का किराया बढ़ाना चाहते हैं। दुकानदारों का कहना था कि सरकार से जो शासनादेश आया है, उसके हिसाब से उन लोगों का किराया बढ़ाया जाना है, जिन्होंने गन्ना समिति की भूमि पर कब्जा किया हुआ है। दुकानदारों का कहना था कि गलत तरीके से गन्ना सचिव किराया बढ़ाना चाहते हैं। इस पर सांसद ने कहा कि वे पहले शासनादेश को पढ़ेंगे। अगर पूरे प्रदेश में गन्ना समिति की दुकानों को किराया बढ़ाए जाने हैं तो किराया बढ़ेगा अन्यथा किसी भी सूरत में किराया नहीं बढ़ने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा दयालपुरम कालोनी के लोगों ने सांसद से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी कालोनी में नगरपालिका की ओर से नलकूप नहीं चली है। वहां मौजूद सभासद मनोज सहरावत का कहना था कि कालोनी के लोगों ने टंकी का कोई कनेक्शन नहीं लिया है। इसलिए अगर नलकूप को चालू कराया जाता है तो भूमिगत पाइप लाइन फट जाएगी। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने सड़कों के निर्माण के बारे में बताया। सांसद ने सड़कों का निर्माण कार्य कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर विधायक विक्रम सैनी, नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, मिल के जीएम डा. अशोक कुमार, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत, सभासद मनोज सहरावत, मनोज राठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, जानसठ के गांव तिसंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र में आईटीआई कालेज देने की घोषणा की की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल, सहकारी समिति के चेयरमैन राजन वालिया, ग्राम प्रधान खलील गुर्जर, सेक्टर प्रभारी रामपाल, विकाश गुप्ता, शोवीर सिंह, वीरसेन चेयरमैन, नेत्रपाल कश्यप, महेश चंद शर्मा, मुकेश शर्मा, सुधीर ठाकुर, अनुज सैनी, सुनील चाहल, जयपाल प्रजापति, सोनू जाटव, पंकज सैनी, रितिक, पवन, संजीव शर्मा, ऋषिराज वालिया आदि मौजूद रहे।