{"_id":"5c12aec042c7925d3078514a","slug":"171544728256-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों के बीच फंसी कार, चालक बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों के बीच फंसी कार, चालक बाल-बाल बचा
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर में दो ट्रकों के बीच फंसी कार
मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर सैनी भट्ठे तिराहे के निकट दो ट्रकों के बीच में फंसकर एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक युवक बाल-बाल बचा। पुलिस ने एक ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे मुजफ्फरनगर के मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी कय्यूम पुत्र सईद अहमद अपनी कार से बिजनौर की ओर जा रहा था। सैनी भट्ठा तिराहे के निकट आगे जा रहे एक ट्रक से बचने के लिए उसने ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रहा लोडेड ट्रक कार से भिड़ गया। टक्कर लगने से कार का अगला हिस्सा आगे जा रहे ट्रक में घुस गया, जबकि कार का पिछला ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार चालक कय्यूम बाल-बाल बचा। आगे वाले ट्रक का चालक ट्रक लेकर भाग निकला, जबकि पीछे वाले ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। चालक इश्तेखार, निवासी मोइद्दीनपुर थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।