{"_id":"5c0d5fa7bdec2241a8749f15","slug":"171544380327-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्याप्त बसें नहीं मिलने से यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्याप्त बसें नहीं मिलने से यात्री रहे परेशान
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस न मिलने से यात्री परेशान
मुजफ्फरनगर। दिल्ली में धर्म सभा के कारण पर्याप्त बसें न मिलने से रविवार को यात्री परेशान रहे। हालांकि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से रोडवेज बसों को लंबी दूरी के बजाए लॉकल मार्ग पर चलाया गया। मगर डिपो के बेड़े से 60 से अधिक बसों का संचालन कम होने से यात्री को परेशानी हुई। वहीं डिपो की आय भी प्रभावित हुई।
आरएसएस की ओर से रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिले से भी करीब ढाई सौ बसें धर्म सभा के लिए हायर की गई थी। इन बसों में मुजफ्फरनगर डिपो की 62 बसों को भी धर्मसभा के लिए हायर किया गया था। जिसका असर बस संचालन पर पड़ा और यात्रियों को पर्याप्त बसें नहीं मिलने के कारण परेशानी हुई। बस स्टैंड पर भी बसों के लिए यात्री इंतजार करते देखे गए। डिपो से ही फुल होकर संबंधित मार्ग के लिए चली। ऐसे में रास्ते में खड़ी सवारियों को बस में नहीं बैठाया गया। यात्रियों ने ट्रेनों या डग्गामार वाहनों में सफर किया। डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि बेड़े की 62 अनुबंधित बसें हायर होने के कारण निगम की 138 बसों का संचालन किया गया। लंबी दूरी की बसों को बड़ौत, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मेरठ, कांधला मार्ग पर चलाया गया। कम बसें चलने से डिपो की आय भी प्रभावित हुई।