फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   देखो अपना देश के भाव को प्रचारित किया

देखो अपना देश के भाव को प्रचारित किया

Fri, 28 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
देखो अपना देश के भाव को प्रचारित किया
आकर्षक नृत्य ने सबका मन मोहा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में पर्यटन पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। पर्यटन पर्व में ‘देखो अपना देश’ के भाव को प्रचारित करने के उद्देश्य से विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। आगंतुक अतिथियों, अभिभावकों आदि को देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

शुभारंभ वाइस चेयरमैन रंजन मित्तल और प्रधानाचार्या अनीता दत्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। पर्यटन पर्व पर देखो अपना देश कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण विद्यालय के नर्सरी के बच्चे थे। इन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों की झलकियों को प्रस्तुत किया। विभिन्न राज्यों के रंग-बिरंगे परिधानों को पहन कर बच्चों द्वारा किए गए आकर्षक नृत्य ने सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम में मेडिटेशन के महत्व को समझाया गया। हमारी आज की दुनिया एक भागदौड़ की दुनिया बन कर रह गई है। खुद के लिए समय निकाल पाना मुश्किल हो गया है। ऐसी स्थिति में मन शांत ना हो तो मनुष्य निराशावादी हो जाता है। पर्यटन का वास्तविक आनंद तभी लिया जा सकता है जब हमारा मन शांत और खुश हो। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में मेडिटेशन कार्यक्रम का एक विशेष आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय कर्मियों के साथ अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। अभिभावकों द्वारा विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियां भी की गई। प्रधानाचार्या द्वारा पर्यटन के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed