{"_id":"5ba7dc2c867a55014042e2c2","slug":"171537727532-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षक झांकियों के साथ भव्य रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षक झांकियों के साथ भव्य रथयात्रा
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। कुटेसरा गांव में दिगंबर जैन मंदिर से भव्य रथ यात्रा महोत्सव में का आयोजन किया गया। पूरे गांव में बैंड बाजों के साथ आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
कुटेसरा के भव्य रथ यात्रा महोत्सव पर शुभारंभ विरेंद्र जैन ने किया। अमित जैन और प्रांजल जैन कलश लेकर यात्रा में शामिल रहें। जैन समाज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में रथयात्रा महोत्सव से पूर्व मंदिर में आयोजित भजन कीर्तन कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। बर्फ की सिल्ल्यिों के साथ भारत माता की झांकी, राधा-कृष्ण का नृत्य करती झांकियां सराही गई। रथयात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के खारा कुआं, मैन बाजार, शंकर पट्टी होकर पुन: मंदिर पर संपन्न हुई। डीजे पर भजनों पर कार्यकर्ता जमकर झूम रहे थे। सुनील जैन, अतुल जैन, रोबिन जैन, धर्मपाल जैन, अमित जैन, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद पुंडीर, गौरव त्यागी, उमेश त्यागी, पंकज कुमार, का सहयोग रहा।