फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रिपल तलाक पर राय जुदा-जुदा

ट्रिपल तलाक पर राय जुदा-जुदा

Thu, 20 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
ट्रिपल तलाक पर राय जुदा-जुदा
तीन तलाक पर राय जुदा-जुदा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तीन तलाक पर लाए गए अध्यादेश पर सबकी अलग-अलग राय है। भाजपा ने इसे मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की जीत बताया है, वहीं विपक्ष ने इसे 2019 के चुनाव से पहले का स्टंट और अपने वोटर को खुश करने का तरीका बताया है। तीन तलाक के लिए लंबे अरसे से लड़ रही सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना अदीब ने भी सवाल उठाए हैं।
इस मसले पर भाजपा सांसद डॉ संजीव बालियान का कहना है कि भाजपा लंबे समय से मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। शोषण की शिकार मुस्लिम महिलाओं को इस अध्यादेश के आने के बाद न्याय मिलेगा। इस अध्यादेश से मुस्लिम महिलाओं का उत्पीड़न रुकेगा और वह मजबूती से अपनी कानूनी लड़ाई लड़ पाएगी। सपा के वरिष्ठ नेता और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य मुफ्ती जुल्फिकार का कहना है कि तीन तलाक को लेकर पहले ही कानून बन चुका है, जो काफी है। भाजपा यह अध्यादेश 2019 के चुनाव को देखते हुए लाई है। मुस्लिम औरतों को इस कानून से कोई लाभ होने वाला नहीं है। भाजपा तो केवल अपने वोटरों को संदेश देना चाहती है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहम्मद तारिक का कहना है कि बीजेपी को केवल मुस्लिम महिलाएं दिख रही हैं, हिंदू महिलाओं की चिंता भी कर ले। शादी करके छोड़ने की सबसे बड़ी समस्या हिंदू समाज में है। भाजपा को इन महिलाओं के बारे में भी सोचना चाहिए।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था अस्तित्व की अध्यक्ष रेहाना अदीब का कहना है कि केंद्र सरकार तीन तलाक को लेकर जो अध्यादेश लाई है, इसमें कुछ कमियां हैं, हम लंबे समय से तीन तलाक को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन हमारा उद्देश्य किसी का घर तोड़ना नहीं है। अध्यादेश के हिसाब से सीधे मुकदमा कर जेल भेजने का प्रावधान है। ऐसे में तलाक पीड़िता के बच्चों का खर्च कौन देगा। ऐसे में इसका दुरुपयोग नहीं होगा यह कैसे कहा जा सकता है। हालांकि अभी अध्यादेश आया है, कानून नहीं बना है, इसमें समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed