{"_id":"5b771a5b42c79246382ce7a0","slug":"171534532187-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में नहीं होगी पशुओं की कुर्बानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में नहीं होगी पशुओं की कुर्बानी
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। ईद-उल-अजहा व रक्षाबंधन के मद्देनजर शुक्रवार को थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में वक्ताओं ने दोनों प्रमुख त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि ईद-उल-अजहा पर एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए खुले में पशुओं की कुर्बानी न देकर पूर्व निर्धारित स्थान पर ही कुर्बानी करें। कुर्बानी के बाद पशु अवशेषों को भी दफना दें। कैथोडा प्रधान हाजी महबूब आलम ने कहा कि ईद-उल-अजहा पर लोग अपने अहंकार व गुस्से की भी कुर्बानी दें। बैठक के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी, अशोक चौधरी, कमल प्रकाश आर्य, मयंक शर्मा, दीपक कृष्णात्रेय, मुन्ना ठाकुर, कपिल कुमार, नवेद खां, सादिक चौहान, सुशील कुमार, दिलशाद, अफजल कुरैशी व इस्तखार मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
मीरापुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सत्संग भवन में शोकसभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने अति लोकप्रिय नेता के निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताया। जवाहर लाल सुखीजा, पूर्व विधायक सुरेशचंद तितोरिया, विपिन गोयल, मंडल अध्यक्ष प्रद्युम्न शर्मा, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, रामकुमार सैनी, इंद्र सिंह कश्यप, इंद्रपाल, सचिन ठाकुर, अशोक शर्मा, ओमपाल, अरविंद पाल, रामकुमार चौधरी, अशोक सैनी व समीर कौशिक मौजूद रहे। बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में बच्चों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य सुनील गोयल ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला।