{"_id":"5b771a4f42c792463254896d","slug":"171534532175-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम में एकाउंटेंट को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम में एकाउंटेंट को हटाया
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जलनिगम में सरकार के आदेश के बाद भी पैसा लखनऊ वापस न कर ठेकेदारों को बांटने की जांच के आदेश हो गए हैं। आननफानन में एकाउंटेंट अतुल शर्मा को हटा दिया गया है। ट्रांसफर के बाद भी वह यहां जमे थे। डीएम ने एलडीएम को जांच सौंप दी हैं। अब सभी खातों का एक-एक पैसे का हिसाब निकलकर सामने आ जायेगा। एलडीएम की रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
जलनिगम में सरकार के आदेश के बाद भी अधिकारियों ने खातों में पड़ा पैसा ठेकेदारों को बांट दिया। शासन ने 13 अगस्त तक विभाग का समस्त पैसा वापस मांगा था और ठेकेदारों का पेमेंट सीधे लखनऊ से करने के लिए कहा था। आदेश के बाद विभागीय अधिकारियों ने ठेकेदारों का करोड़ों का भुगतान कर दिया। सूत्रों की माने तो पांच करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया है। शिकायत के बाद शासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। मामला उछलने के बाद डीएम राजीव शर्मा को जांच के आदेश दिए गए। डीएम ने बैंक का डाटा लेने के लिए जिला अग्रणीय बैंक प्रबंधक शशि जैन को जांच सौंप दी है। एलडीएम जल निगम के सभी खातों की जांच करेंगे कि शासन के आदेश के बाद कितने खातों से पैसा निकाला गया है। इसके बाद वह अपनी रिपोर्ट डीएम को देंगे। वहीं मामले की गंभीरता को देखते जल निगम के एक्सईएन पीके अग्रवाल ने लंबे समय से विभाग में जमे अतुल शर्मा को रिलीव कर दिया। ट्रांसफर होने के बाद भी वह जिले में ही जमे थे।