फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गुरु सद् विवेक के सद् ज्ञान की रचना करते हैं-माता

गुरु सद् विवेक के सद् ज्ञान की रचना करते हैं-माता

Fri, 27 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
गुरु सद् विवेक के सद् ज्ञान की रचना करते हैं-माता
गुरुओं का सम्मान करना सभी का धर्म
विज्ञापन

मोरना। महाशक्ति सिद्धपीठ शुक्रताल में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बोलते हुए योगिनी माता राजनंदेश्वरी ने कहा कि गुरु ही ब्रह्मा, गुरु ही विष्णु, गुरु ही महेश्वर है। गुरु सद् विवेक के सद्ज्ञान की रचना करते हैं। जीवन से कुविचारों को खत्म कर सद्मार्ग के पथ पर अग्रसर करते हैं। गुरु उस तत्व का नाम है, जो जीवन में होता है, उसका स्पष्टीकरण कराता है। अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले चलें, मृत्यु से अमृत व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए वह गुरु है। गुरु बड़े ही भाग्यशाली लोगों को मिलता है। वह बड़े प्रयत्न के बाद मिलते हैं। इस मौके पर गुरु पूजा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने योगिनी माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व, हवन यज्ञ में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति देकर विश्व में शांति की स्थापना की मनोकामना की। इस मौके पर सुनीता त्यागी, शशी, श्रद्धा, विमला, चंदा, यशपाल, बिजेंद्र, रविंद्र आदि ने भजन कीर्तन कर सत्संग में भाग लिया। भंडारे के प्रसाद का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed