फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मेडिकल के छात्रों में मारपीट, चार नामजद

मेडिकल के छात्रों में मारपीट, चार नामजद

Wed, 25 Jul 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल के छात्रों में मारपीट, चार नामजद
मेडिकल के छात्रों में मारपीट
विज्ञापन

मंसूरपुर। बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज के पीजी सर्जरी प्रथम वर्ष के छात्र डॉ. भूपेंद्र कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार की शाम को वह अपने दोस्त मुकेश सैनी के साथ मेडिकल कालेज से बाहर दुकान पर खाने पीने का सामान खरीदने गया था। वहां पर मेडिकल कालेज का ही एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र अभिषेक चौधरी मिल गया। उसने बिना कारण ही उसके साथ गाली गलौज प्रारंभ कर दी। विरोध करने पर उसने अपने तीन दोस्तों को बुलाकर हमला करके उसको घायल कर दिया। अभिषेक चौधरी गोली मारने की धमकी देकर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी अभिषेक चौधरी सहित चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। विदित हो कि कालेज में इससे पूर्व भी कई बार छात्रों के बीच आपस में झगड़े होते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed