फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टिकौला चीनी मिल में किसाना का धरना

टिकौला चीनी मिल में किसाना का धरना

Sat, 23 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
टिकौला चीनी मिल में किसाना का धरना
टिकौला चीनी मिल में किसानों का धरना
विज्ञापन

मीरापुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांगों को लेकर टिकौला चीनी मिल परिसर में धरना दिया। आरोप है कि मिल के गन्ना प्रबंधक ने पेराई सत्र के दौरान करीब ढाई हजार क्विंटल गन्ने की पर्ची की धांधली की। किसानों के बार-बार कहने पर भी मिल प्रबंधन ने समस्या का समाधान नहीं किया।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को टिकौला मिल में धरना देकर मिल में गन्ना पर्चियों की धांधली की जांच की मांग की। धरनारत किसानों की मांग के बावजूद मिल की ओर से किसी अधिकारी ने कोई आश्वासन नहीं दिया। धरने पर संजीव तोमर, अखिलेश चौधरी, योगेंद्र राठी, नरेश कुमार, सतीश भारद्वाज, राजबीर चौधरी, प्रहलाद सिंह, बिट्टू ठाकुर, मांगेराम सैनी, इमरान, लक्ष्मण सिंह, साजिद, रिशिपाल, सरदार राजेंद्र सिंह, शेरसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ब्राह्मण समाज बच्चों को संस्कारित करें: भराला
मीरापुर। परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय संरक्षक वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील भराला ने उत्तर प्रदेश सरकार से ब्राह्मण समाज के लिए भगवान परशुराम भवन बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में महबूबा सरकार गिरने से विस्थापित कश्मीरी ब्राह्मणों की वापसी की आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव भुम्मा में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पंडित सुनील भराला ने कहा कि भगवान परशुराम ने संपूर्ण हिंदू समाज की रक्षा के लिए काम किया। उनके पदचिह्नों पर चलकर ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर खड़ा होना होगा। परस्पर एकता के बिना उन्नति संभव नहीं है। समाज में फैली बुराइयों को दूर करना होगा। उन्होंने बच्चों को संस्कारित करने पर बल दिया। प्रदेश सरकार से भगवान परशुराम भवन बनाने की मांग की। राष्ट्रीय ब्राह्मण सम्मान रक्षा संघ की प्रदेश अध्यक्ष अन्नू शर्मा ने भगवान परशुराम की प्रतिमा की स्थापना कराई। पंडित अजयपाल शास्त्री, ब्रहमदत्त शर्मा, अंकित शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया। स्थापना से पूर्व पूरे गांव में श्रद्धालुओं ने परशुराम जी की प्रतिमा की बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। अन्नू शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता पंडित ओमप्रकाश और संचालन हिमांशु शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रियांशु शर्मा, श्रवण शर्मा, संदीप भारद्वाज, नरेंद्र कुमार, तारकेश्वर कौशिक, ललित पाराशर, ब्रह्मप्रकाश, रमन, नरेंद्र शुक्ला, सूर्यकांत, धर्मवीर, प्रमोद पांडेय मौजद रहे। पंडित ओमप्रकाश शर्मा व अन्नू शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
युवती लापता
मीरापुर। नयागांव भुम्मा से मीरापुर दवाई लेने आई एक युवती रास्ते से ही लापता हो गयी। युवती के भाई बोविंद्र ने थाने मे अपनी बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई है। उधर, पुलिस ने कस्बे के मौहल्ला कोटला निवासी तनवीर पुत्र सलीम को एक धर्मस्थल के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस का कहना कि आरोपी धारदार हथियार के साथ खड़ा था और दिनदहाडे़ वारदात करने की योजना बना रहा था।
दो पक्षों में मारपीट
मीरापुर। गांव तुल्हेड़ी मे रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मुशर्रफ पुत्र कालू ने गौरव व गौतम पुत्रगण शेट्टी के विरुद्ध थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई। मुशर्रफ का कहना कि दोनों आरोपियों ने उसके पुत्र तौसीफ को फावड़ा मारकर घायल कर दिया। उधर, शेट्टी पक्ष ने भी तीन आरोपियों के विरुद्ध मारपीट की तहरीर दी है। दूसरी ओर, गांव भुम्मा में पैसे के लेनदेन को लेकर राजबीर व हातम के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया। गांव मुझेड़ा के जंगल में पानी के वार को लेकर दो पक्षों कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। महिला शकीला पत्नी इलियास ने थाने में तहरीर देकर मारपीट करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तीन बेटी उमर, गुलफाम, आरिफ घायल हुए है।

हादसे में बाइक सवार घायल
मीरापुर। थाने के चौराहे के पास बाइक तथा साइकिल की भिड़ंत में बाइक सवार अरशद पुत्र इरफान निवासी मीरापुर घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed