{"_id":"5b22bbcb4f1c1b2b428b4e16","slug":"171529002955-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरपर्सन से अभद्रता पर वैश्य समाज में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरपर्सन से अभद्रता पर वैश्य समाज में रोष
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेयरपर्सन से अभद्रता पर वैश्य समाज में रोष
मुजफ्फरनगर। वैश्य समाज ने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के साथ बोर्ड मीटिंग में अभद्रता करने पर रोष व्यक्त करते हुए आरोपी सभासद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वैश्य समाज का प्रतिनिधिमंडल इसे लेकर एसएसपी से मिला।
महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पूर्व प्रधान मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी एसएसपी अनंत देव से मिले और उनको पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया कि 12 जून को बोर्ड मीटिंग के दौरान सभासदों ने हंगामा किया था। महाराज अग्रसेन सेवा समिति के लोगों में वैश्य समाज की महिला के साथ बदसलूकी को लेकर काफी आक्रोश है। ईओ के साथ अभद्रता करने वाले सभासद के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। इस दौरान राजीव मोहन गोयल, रोबिन गोयल, अमित अग्रवाल, संजीव तायल, अंकित मित्तल आदि मौजूद रहे।