{"_id":"5b1190b74f1c1b936e8b5f3b","slug":"171527877815-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पागल कुते ने बालक को काटा, कई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पागल कुते ने बालक को काटा, कई जख्मी
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवारा कुत्ते ने बालक समेत कई को जख्मी किया
खतौली।
आवारा कुत्ते ने बालक, महिलाओं समेत कई लोगों को हमला कर जख्मी कर दिया। परिजनों ने घायल बालक को अस्पताल में भर्ती कराया। कुत्ते के आतंक से मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई है।
शुक्रवार की शाम को जमना विहार निवासी लोकमणि का नौ साल का पुत्र सागर चर्च मिशन कंपाउंड में खेल रहा था। इसी दौरान वहां पर एक कुत्ता आ गया। इस कुत्ते ने हमला कर सागर को काट लिया। वहां से गुजरने वाले लोगों ने बालक की कुत्ते से जान बचाई। इसके बाद इस कुत्ते ने जमना विहार के ही रहने वाली महिलाओं समेत कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। परिजन सागर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। सूचना मिलने पर भाजपा नेता अनुज सहरावत भी मोहल्ले के लोगों को साथ लेकर अस्पताल में पहुंचे। इन लोगों ने अस्पताल में चिकित्सकों से बालक का उपचार कराया। कुत्ते के आतंक के कारण महिलाओं ने अपने बच्चों का घरों से निकलना बंद कर दिया है। मोहल्ले के लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से कुत्ते को शीघ्र पकड़वाने की मांग की है।