{"_id":"5b031e3f4f1c1be7408b6f84","slug":"171526931007-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग को दिनचर्चा में शामिल करें: डॉ सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग को दिनचर्चा में शामिल करें: डॉ सीमा
Updated Tue, 22 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग को दिनचर्चा में शामिल करें: डॉ सीमा
मुजफ्फरनगर। श्रीराज दुर्गा मंदिर स्थित योगासन केंद्र पर पतंजलि योग पीठ की ओर से महिलाओं को योगाभ्यास के माध्यम से रोग बचाओ की जानकारी दी गई। एक्यूप्रेसर द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
परिक्रमा मार्ग स्थित योगासन केंद्र पर योग प्रशिक्षक डॉ सीमा शर्मा ने एक्यूप्रेसर विधि द्वारा साधिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शर्मा ने कहा कि गंभीर रोगों से बचाव के लिए महिलाएं योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल करें। घरेलू उपचार से कई रोगों से जीवन की सुरक्षा हो सकती है। केंद्र अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि महिलाओं के लिए केंद्र पर सुबह पांच से छह बजे और शाम चार से सात बजे तक योगाभ्यास की व्यवस्था की गई है। योग प्रशिक्षक कीर्ति अहलावत ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करें। 15 जून से 21 जून से प्रात पांच बजे से नि:शुल्क शिविर लगाया जाएगा।