फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सीबीएसई बोर्ड की 1406 बच्चों ने दी दोबारा परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड की 1406 बच्चों ने दी दोबारा परीक्षा

Thu, 26 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की 1406 बच्चों ने दी दोबारा परीक्षा
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई के अर्थशास्त्र का इंटर का पेपर बुधवार को दोबारा हुआ। 1406 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। कुल 1468 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन था, जिसमें 62 परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद सीबीएसई के इंटर के अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा हुई। कुछ स्थानों पर पेपर आउट होने के बाद यह परीक्षा कराई है। शहर समेत जिले में 14 पब्लिक स्कूलों में सेंटर लगाया गया था। इस परीक्षा में 1468 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन है, इनमें 62 ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। कुल 1406 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी सेंटरों पर पुलिस सुरक्षा बरती गई। जिला प्रशासन भी पेपर को लेकर संवेदनशील नजर आया। डीआईओएस मुनेश कुमार और बीएसए चंद्रकेश यादव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एडमिट कार्ड को लेकर रही परेशानी
दोबारा परीक्षा के लिए सीबीएसई के निर्देश पर स्कूलों ने अलग से एडमिट कार्ड जारी किए थे, ऐसे में बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा अपने पुराने एडमिट कार्ड लेकर ही आ गए। पहले तो इनको गेट पर ही रोक दिया गया। बाद में अधिकारियों से अनुमति के बाद इनको पुराने एडमिट कार्ड से ही एंट्री दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed