फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   समाज के आखिरी व्यक्ति के आंसू पोछेंगे: भूपेंद्र

समाज के आखिरी व्यक्ति के आंसू पोछेंगे: भूपेंद्र

Thu, 26 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
समाज के आखिरी व्यक्ति के आंसू पोछेंगे: भूपेंद्र
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम और सीएम समाज के आखिरी व्यक्ति के आंसू पोंछना चाहते हैं। ग्राम स्वराज अभियान में पार्टी नेता 3378 दलित परिवारों में भोजन करेंगे। 410 गांवों में अंत्येष्टि स्थल के लिए 100 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

लोक निर्माण विभाग पर पत्रकारों से वार्ता में भूपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम स्वराज अभियान चल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी समाज के आखिरी व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहते हैं। सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ अभियान चल रहा है। 3378 गांवों में भाजपा के नेता इस अभियान में दलितों के घरों पर जाएंगे, उनकी पीड़ा सुनेंगे और उनके घर भोजन करेंगे। सपा प्रदेश अध्यक्ष के ऊंच-नीच के आधार पर काम करने के आरोप को भूपेंद्र सिंह ने सिरे से नकार दिया। 2011 के सर्वे के अनुसार प्रदेश में 410 अंत्येष्टि स्थल बनने थे। तत्कालीन सरकार ने कब्रिस्तान को पैसा जारी किया, लेकिन अंत्येष्टि स्थल को नहीं किया। अब प्रदेश सरकार ने 100 करोड़ इन गांवों के लिए जारी किया है। एक अंत्येष्टि स्थल पर सरकार 24 लाख 56 हजार खर्च करेगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था सबके सामने है। सपा सरकार में पुलिस को बदमाशों का खौफ था, आज बदमाश प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। मौके पर विधायक उमेश मलिक, प्रमोद उंटवाल, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, देवव्रत त्यागी, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed