{"_id":"5ad24f5d4f1c1b85028b499a","slug":"171523732317-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा.भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा.भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। कस्बा तथा देहातों में स्कूल कॉलेजों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मेपल्स अकादमी में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्कूल में उनकी तस्वीर पर माला पहनाई गई। विद्यालय के स्टाफ ने बच्चों के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय के प्रबंधक राजीव गर्ग ने बच्चों को समझाते हुए बताया कि डॉ. अंबेडकर जातिवाद, तथा भ्रष्टाचार जैसी कुरीतियों को राष्ट्र के विकास में अवरोधक मानते थे। प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। महान विचारक, समाज सुधारक एवं चिंतक को देशवासी हमेशा याद करेंगे।
बसेड़ा और छपार में शांतिपूर्ण निकाली शोभायात्रा
छपार। दो अप्रैल को आरक्षण को लेकर मुजफ्फरनगर में हुए बवाल पर प्रशासन द्वारा की गई सख्ती का असर आंबेडकर जयंती पर देखा गया। कई गांवों में शोभायात्रा नहीं निकाली गई, सिर्फ हवन पूजन और भंडारों का आयोजन किया गया। बसेड़ा और छपार में ही शोभायात्रा निकाली गई।
बसेडा में आंबेडकर समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा को रविदास मंदिर से शुरू कर मुख्य बाजार व बरला भोकरहेड़ी मार्ग से होते हुए रविदास मंदिर पर समापन किया गया। शोभायात्रा शांतिपूर्ण रही। उक्त मौके पर समिति अध्यक्ष अमरजीत, धर्मबीर सिंह, भोपाल, महक सिंह, संजय, हरिकिशन, चरण सिंह, समेरचंद मौजूद रहे। छपार कस्बे में भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शिवकुमार, अशोक, दीपक, उदय ,मांगेराम जाटव आदि मौजूद रहे । गांव दतियाना में पंचायत घर पर दलितों ने हवन पूजन के बाद बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जन्मदिन पर केक काटा। गंगाराम, विपिन मौर्य, श्याम सिंह, सुमित, संतराम, अंगूरी, बबीता, भंवरकली, राजेश देवी, अनिल मौर्य आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजपाल सिंह और संचालन राकेश ने किया। गांव भेसरहेडी, महरायपुर, रामपुर, परेई व बढेडी में भी हवन पूजन और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।