{"_id":"5a9ed6e44f1c1b585f8b4f4a","slug":"171520359140-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में कस्बे के आर्य कन्या इंटर कालेज में बालिकाओं के लिए नारी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की ओर से कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने जागरूकता संबंधी जानकारी दी।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित योजनाओं वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी 100, महिला सम्मान प्रकोष्ठ व शक्ति परी के विषय के बारे में बताया। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं मैरीकाम, अरुंधती राय, लता मंगेशकर, मंजिल सैनी, सुमित्रा महाजन, सानिया मिर्जा आदि के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला अधिकारियों, अध्यापिकाओं व मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया गया। इस दौरान छात्राओं ने जागरूकता के संदेश के साथ रचनात्मक कार्य प्रदर्शित किए। मुख्य अतिथि सीओ हरिराम यादव, इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा, डॉ. राजीव कुमार संरक्षक रेडक्रास सोसाइटी रहे। इस दौरान प्रधानाचार्या अरुणा त्यागी, रचना, शिवराज सिंह, अब्दुल रहीम सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।