{"_id":"5a91af694f1c1bb3208bb1b4","slug":"171519497065-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का उतम शुगर मिल पर धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का उतम शुगर मिल पर धरना-प्रदर्शन
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी।
भाकियू ने शनिवार को उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी पर धरना दिया। इस दौरान किसानों ने मिल के डीजीएम को खरी-खोटी सुनाई और धरने पर बैठा लिया। किसान डीसीओ को बुलाने की मांग करने लगे। बाद में धरने पर पहुंचे गन्ना समिति के सचिव ने आला अफसरों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने धरना समाप्त किया।
शनिवार की सुबह करीब 11 बजे क्षेत्र के ग्राम भूराहेड़ी, तुगलकपुर, धमात, खाईखेड़ी, तेजलहेड़ा, बसेड़ा, खिंदड़िया, बरला, छपार आदि ग्रामों के किसान उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी पहुंचे। भाकियू के मंडल महासचिव नवीन राठी के नेतृत्व में किसानों ने मांगों के समर्थन में मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। जानकारी मिलने पर मिल के डीजीएम सैम अंसार वार्ता करने के लिए किसानों के बीच पहुंचे, मगर कुछ किसानों ने वार्ता करने से इंकार कर दिया। किसान मिल परिसर से उठकर गेट पर आकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने डीजीएम पर आरोप लगाया कि बाहरी क्षेत्र के किसानों का गन्ना कम रेट पर लिया जा रहा है, जबकि क्षेत्रीय किसान परेशान हो रहे हैं। इस पर मिल के डीजीएम कुछ कर्मचारियों के साथ धरने पर पहुंचे और किसानों से वार्ता करनी चाही, मगर किसानों ने उन्हें अपने बीच बैठा लिया। करीब चार बजे समिति सचिव संजीव मोहन भसीन किसानों के बीच पहुंचे और किसानों से वार्ता करते हुए बताया कि ओवरलोड वापस लेने का उन्हें अधिकार नहीं है। इस पर किसानों ने उन्हें भी वहीं बैठा लिया। किसानों के शांत नहीं होने पर आला अधिकारियों से बात कर ओवरलोड वापस लेने का किसानों को आश्वासन दिया, जिस पर पांच बजे धरना समाप्त किया गया। इस दौरान भाकियू नेता नवीन राठी, विरेन्द्र राठी, संजय त्यागी, प्रताप सिंह, नरेश गुर्जर, सुखपाल, सोहनवीर, अशोक त्यागी, अजय त्यागी, जोगेंद्र, विनोद त्यागी, अंकित कुमार, आरिफ, अमरीश आदि किसान मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता चंद्रबीर बसेड़ा और संचालन हरिओम त्यागी ने किया। इस दौरान इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा मय पुलिस फोर्स मौजूद रहे।