फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाइक में टक्कर लगी, भाजपाईयों का हंगामा

बाइक में टक्कर लगी, भाजपाईयों का हंगामा

Fri, 09 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बाइक में टक्कर लगी, भाजपाईयों का हंगामा
पुलिस से उलझे भाजपाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिव चौक पर भाजपा नेता की बाइक में टक्कर लग गई। इसकी शिकायत डॉयल 100 से की गई। आरोप है कि डॉयल 100 पर तैनात सिपाहियों ने अभद्रता की। इसके विरोध में कुछ भाजपा नेताओं ने कोतवाली थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। काफी देर बाद मामला शांत हो सका।

पुलिस के अनुसार दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी एक युवक भाजपा नेता हैं। बृहस्पतिवार को वह शिव चौक पर बाइक से जा रहा था, तभी बराबर से निकले एक वाहन उसे चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसको लेकर वाहन चालक और भाजपा नेता में बहस हो गई, तब वहां से गुजर रही डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मी दोनों को थाने ले आए। युवक ने इसकी सूचना अपने अन्य साथियों को दी। इस पर आधा दर्जन से अधिक भाजपा नेता कोतवाली पहुंच गए। भाजपाइयों ने डॉयल 100 पर तैनात सिपाहियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इस दौरान कोतवाली में पुलिसकर्मियों और भाजपाइयों के बीच नोकझोंक हुई। किसी प्रकार भाजपाइयों को पुलिस कर्मियों को शांत किया। पुलिस ने युवक की तहरीर लेकर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed