{"_id":"5a6cceca4f1c1b4e588b515d","slug":"171517080266-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति का 11 साल बाद,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति का 11 साल बाद,
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। सहकारी गन्ना विकास समिति में 11 साल बाद चेयरमैन पद के लिए चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग लखनऊ के निर्वाचन आयुक्त एलएम चौबे ने चेयरमैन पद का चुनाव कराने के लिए कार्यक्रम घोषित करते हुए समिति को आदेश भेज दिया है। चेयरमैन पद का चुनाव 15 फरवरी को चुनाव होगा।
समिति का अप्रैल 2006 में चेयरमैन पद का चुनाव हुआ था। जिसमें ऋषिपाल भाटी चेयरमैन बने। प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर चेयरमैन पद का कार्यकाल तीन वर्ष कर दिया गया था। 2009 में लखनऊ खंड पीठ की ओर से चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर स्थगनादेश ले लिया गया था। 2016 में चुनाव प्रक्रिया शुुरू हुई। चार जुलाई 2016 को डेलीगेट का चुनाव हुआ। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई। इसलिए चेयरमैन पद चुनाव नहीं हो सका। 16 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने दायर याचिका को खारिज कर दिया। याचिका के खारिज होने पर 16 साल तक समिति के चेयरमैन रह चुके ओमबीर सिंह तुलसीपुर के प्रयास से निर्वाचन आयोग ने चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिया। चुनाव कार्यक्रम के तहत 15 फरवरी को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। समिति के चुनाव को लेकर किसानों की राजनीति गरमाने लगी है। इस बार पूर्व चेयरमैन ओमबीर सिंह का चुनाव लड़ना तय है।