फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   व्यापार संगठन ने किया अभिनंदन

व्यापार संगठन ने किया अभिनंदन

Fri, 19 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
व्यापार संगठन ने किया अभिनंदन
व्यापार संगठन ने किया अभिनंदन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के तत्वाधान में 15वां व्यापारी अधिकारी मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों, व्यापारियों के साथ ही नवनिर्वाचित सभासदों का अभिनंदन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर, असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर ओपी रतूडी और पूर्ति विभाग के एआरओ जगवीर सिंह रहे। समारोह में संगठन से जुड़े प्रवीण पीटर, राजीव शर्मा, रफीक अहमद, हाजी इरफान और रानी सक्सेना को सभासद निर्वाचित होने पर सम्मानित किया गया। छात्र संघ चुनाव में जीते कार्तिक गोयल का भी अभिनंदन किया गया। सभासदों ने डीएसओ को राशन संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल ने कहा कि आज सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण हो गया है। अगर व्यापारी अतिक्रमण न करें तो ग्राहक को आने में आसानी होगी। यातायात व्यवस्था सुदृढ़ हो जाएगी। नगराध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि आज व्यापारी मंदी की मार झेल रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकारें व्यापारियों के हितों की अनदेखी कर उत्पीड़न करने पर तुली हैं। समारोह में मुख्य रूप से बलविंदर सिंह, भीम बालियान, सेवाराम गर्ग, प्रवीण जैन, सुनील वर्मा, पवन वर्मा, जमीर अंसारी, मौ. फुरकान, भूरा कुरैशी, अनिल सिंघल, शिवकुमार सिंघल, पवन अग्रवाल, जितेन्द्र सिंघल, जयपाल सिंह, रामअवतार, दानिश कुरैशी, राहुल भारद्वाज, नन्दू, जीशान आढ़ती, तरूण मित्तल सहित सैंकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed