फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एक जनवरी को 1

एक जनवरी को 1

Wed, 27 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
एक जनवरी को 1
एक जनवरी को 18 वर्ष के होने वालों के बनेंगे वोट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं के वोट बनाने का काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू हो गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को पहली बार मतदाता बनने का अवसर प्रदान किया है। इसके लिए जिले की समस्त छह विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने का निर्देश दिया है। यह अभियान 26 दिसंबर से 31 जनवरी 2018 तक चलेगा। ग्राम सभा, स्थानीय निकायों और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आदि की बैठकों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का पढ़ा जाना और नामों का सत्यापन कराने के लिए 30 दिसंबर तथा 15 जनवरी की तारीख तय की गई है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए चार दिन विशेष अभियान चलेगा। अभियान के दौरान पड़ रहे हर रविवार को यह अभियान होगा। इसमें 31 दिसंबर, सात जनवरी, 21 और 28 जनवरी के दिन शामिल हैं। इस दिन सभी बीएलओ अपने निर्धारित बूथों पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक उपस्थित रहेंगे। फोटो युक्त निर्वाचक नामावलियों को अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2018 को होगा। मंगलवार से जनपद में ये अभियान शुरू कर दिया गया है। इसमें प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक जो एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है अथवा कर चुका है। उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वह प्रारूप छह में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के प्रति जनजागरुकता के लिए निर्वाचन कार्यालय द्वारा बुधवार को श्रीराम कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें डीएम जीएस प्रियदर्शी और अन्य अधिकारी छात्र-छात्राओं को अभियान की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed