फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चावड़ा जौनपुर और पीपी बरेली सीओ बने

चावड़ा जौनपुर और पीपी बरेली सीओ बने

Fri, 08 Dec 2017 12:15 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
चावड़ा जौनपुर और  पीपी बरेली सीओ बने
मुजफ्फरनगर। शासन ने बृहस्पतिवार को 68 पुलिस उपाधीक्षक के तबादले किए हैं। जिनमें हाल ही में पदोन्नति पाने वाले जिले के दो अफसर भी शामिल हैं। शासन ने इंस्पेक्टर से सीओ बने खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक पीपी सिंह को बरेली का पुलिस उपाधीक्षक बनाया है। जबकि बुढ़ाना थाने के प्रभारी निरीक्षक चमन सिंह चावड़ा को जौनपुर जिले में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन


महावीर चौक ई-रिक्शा चोरी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला एकता विहार कालोनी निवासी अरविंद कुमार पुत्र सुखबीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह ई-रिक्शा चलाने का कार्य करता है। आरोप है कि वह अपनी ई रिक्शा लेकर महावीर चैक पर सवारियों का इंतजार कर रहा था। इसी बीच उसकी ई-रिक्शा चोरी हो गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जनकपुरी से बाइक चोरी
मुजफ्फरनगर। जनकपुरी निवासी पप्पू ने सिविल लाइन थाने पर तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। बदमाश उसकी बाइक चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का अपहरण का आरोप
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी हसीनुद्दीन पुत्र मुन्ना ने आरोप लगाया कि पड़ोस का ही नासिर उर्फ मूसा पुत्र जमीरु हसन, उसकी पुत्री आरिशा का बहका-फुसला कर अपहरण कर ले गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।


पुलिस ने वारंटी दबोचा
मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस ने गांव सुजडू निवासी मुजम्मिल पुत्र जमील को पकड़ा है। वह गौवध अधिनियम के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। उधर, कोतवाली पुलिस ने सादपुर निवासी विक्रम सिंह को पड़ोसी से झगड़ा करने के आरोप में पकड़ा है। देर शाम उसका शांति भंग करने के आरोप में चालान कर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed