फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चों के मानसिक विकास के लिए प्रतियोगिता जरूरी

बच्चों के मानसिक विकास के लिए प्रतियोगिता जरूरी

Fri, 01 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के मानसिक विकास  के लिए प्रतियोगिता जरूरी
जिला स्तरीय मैथमेटिक्स ओलंपियाड
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर) । स्थानीय दी स्काईलैंड पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय मैथमेटिक्स ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की गई। जनपद के सीबीएसई से मान्यता प्राप्त 17 स्कूलों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक विकास होता है। समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित होती रहनी चाहिए।

कस्बे के दी स्काईलैंड पब्लिक स्कूल में सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में जिला स्तरीय मैथमेटिक्स ओलंपियाड प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ इंडिपेंडेंट स्कूल एजूकेशन मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष ओपी चौहान और सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष रुहामा अहमद ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अनिल आर्य और शिवकुमार रहे। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक विकास होता है। समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित होती रहनी चाहिए। प्रतियोगिता में दी स्काई लैंड पब्लिक स्कूल के दो छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम और दो छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मून लाइट पब्लिक स्कूल सिसौली के एक छात्र ने अपने वर्ग में प्रथम और दो छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोल्डन हार्ट पब्लिक स्कूल खतौली, मैपल्स एकेडमी बुढ़ाना के दो-दो छात्रों ने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाश्वत पब्लिक पब्लिक स्कूल सिसौली के तीन छात्रों ने अपने वर्गों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा डीएवी पब्लिक स्कूल बुढ़ाना, स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर, सनराइज पब्लिक स्कूल बुढा़ना, दून पब्लिक स्कूल मुरादपुर, लक्ष्य स्पोर्ट्स एंड एजूकेशन स्कूल बघरा, गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल ढिंढावली, शांतिदेवी पब्लिक स्कूल ककरौली के एक-एक छात्र ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जनपद के सीबीएसई के कुल 17 विद्यालयों ने भाग लिया। संचालन विकास भार्गव ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सतवीर सिंह, अतुल बालियान, नसीम बेग, अकील अहमद, राखी गोयल, निशा गोयल, राहुल गोयल, मनोज गोयल, महेश दत्त शर्मा, अमित गोयल, नेहा नामदेव, सचिन चौधरी आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed