{"_id":"59c95b0c4f1c1b9d538b4667","slug":"171506368268-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक बुराइयों का त्याग करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक बुराइयों का त्याग करें
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान अग्रसेन की जयंती पर रथयात्रा निकाली
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में वैश्य युवा मंच की ओर से वैश्य कुल शिरोमणि भगवान अग्रसेन जी की जयंती पर गोष्ठी आयोजित कर भव्य रथयात्रा निकली गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया ।
कस्बे में वैश्य कुल शिरोमणि भगवान अग्रसेन जी की जयंती पर वैश्य युवा मंच द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित होकर समाज में फैली बुराइयों को दूर करना चाहिए। गोष्ठी की अध्यक्षता रमेशचंद सिंघल ने की। इसके बाद अग्रवाल धर्मशाला से रथयात्रा प्रारंभ हुई। रथयात्रा का शुभारंभ वैश्य समाज के लोगों ने संयुक्त रूप से किया। रथयात्रा मोहल्ला गोकुलपुर, बसी रोड, मेन बाजार, महाजनान, सैनियान, मलदाबाग होती हुई अग्रवाल धर्मशाला पर संपन्न हुई । रथयात्रा में बनी झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, रथयात्रा में शामिल बैंडबाजों ने भगवान अग्रसेन पर आधारित भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रथयात्रा में श्यामपाल सिंघल, चरणदास बंसल, पूर्व चेयरमैन राजेश सिंघल, उमेश मित्तल, ललित गर्ग, रवि गर्ग, विशाल सिंघल, अवनीश सिंघल, नंद लाल सिंघल, जय प्रकाश अग्रवाल, ऋषभ सिंघल, बालेश सिंघल, सुनील मित्तल, राजीव मित्तल, विजय बंसल, अनिल बंसल, उमेश गोयल, विजय गोयल, मणिकांत मित्तल, रजत गर्ग, नीशू गर्ग आदि वैश्य समाज के लोग शामिल रहे।