फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अनुशासन से बनें महान और सफाई से निरोगी

अनुशासन से बनें महान और सफाई से निरोगी

Fri, 08 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
अनुशासन से बनें महान  और सफाई से निरोगी
अनुशासन से बनें महान और सफाई से निरोगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से डीएवी मॉडल इंटर कालेज में स्वच्छता पखवाड़े पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महान बनने के लिए अनुशासन जरूरी है, ठीक उसी प्रकार निरोगी रहने के लिए निरंतर साफ-सफाई भी आवश्यक है। वक्ताओं ने बच्चों को सफाई का संदेश दिया साथ ही गांव, परिवार में भी जागरुकता लाने को प्रेरित किया।
गांव तिगरी के डीएवी मॉडल इंटर कालेज में स्वच्छता समारोह का शुभारंभ विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। सही खान-पान और साफ स्थान जीवन के लिए अहम है। विद्यालय के साथ बच्चों को घर-परिवार में भी सफाई के लिए जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। विधायक ने कहा कि आज के बच्चे कल देश का भविष्य हैं, इसलिए शिक्षक इन्हें शिक्षावान, संस्कारवान बनाए। इस दौरान बच्चों ने सफाई को लेकर अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने गीत-संगीत के माध्यम से स्वच्छता के अनेक पहलुओं को उजागर किया। वक्ताओं ने बच्चों को शारीरिक के साथ मानसिक स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। बच्चों के बीच सफाई पर प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें स्वच्छता से संबंधित सवालों पर बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार सैनी, हिमानी चौधरी, गुलशन, आदियान, पूजा, सुधा, रजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सदस्यों का खाता आधार से किया लिंक
मुजफ्फरनगर। एफएमसीआई मेरठ रोड भवन पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तत्वावधान में कैंप का आयोजन किया गया। भविष्य निधि को लेकर सदस्यों के यूनिवर्सल खाते को आधार कार्ड से लिंक किया गया। इस दौरान 150 से अधिक खातों को आधार कार्ड से जोड़ा गया। वक्ताओं ने इस सदस्यों को इसके लाभ भी बताए। भविष्य निधि खाते में पैसा निकालने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। खाते का पूरा विवरण देखने के साथ पैसा ट्रांसफर भी कर सकते हैं। कैंप में विजय खन्ना, प्रवर्तन अधिकारी पंकज चौहान, नीलकमल, अशोक अत्री, अंकुर, अंकित संगल, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed