फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मजदूर के बेटे को नौकरी की मांग

मजदूर के बेटे को नौकरी की मांग

Thu, 31 Aug 2017 12:33 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
मजदूर के बेटे को  नौकरी की मांग
डिस्टलरी के गेट पर रखा श्रमिक का शव
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर) । सरशादी लाल डिस्टलरी के मजदूर की घर पर हार्टअटैक से मौत हो गई। परिजनों ने मजदूर का शव डिस्टलरी के गेट के सामने रखकर धरना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। प्रबंधन ने उसी पद पर बेटे को नौकरी देने का आश्वासन दिया।

मंसूरपुर के गांव जोहरा निवासी 54 वर्षीय नाहर सिंह सरशादी लाल डिस्टलरी में मजदूरी करता था। घर पर मजदूर नाहर सिंह की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों और मजदूरों ने शव को डिस्टलरी के गेट के सामने रखकर उसके बेटे को नौकरी देने की मांग करते हुए धरना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद डिस्टलरी के मैनेजमेंट के साथ समझौता वार्ता हुई। जिसमें मैनेजमेंट ने मृतक के बेटे को नौकरी देने की मांग को स्वीकार कर लिया। इसके बाद परिजन मजदूर का शव उठाकर अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed