{"_id":"599f28304f1c1b96528b48cb","slug":"171503602736-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट की दुकान हटवाने को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट की दुकान हटवाने को ज्ञापन सौंपा
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
मीट की दुकान हटवाने को ज्ञापन सौंपा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। संयुक्त व्यापार मंडल के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंघल के नेतृत्व में व्यापारी बृहस्पतिवार को एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। व्यापारियों ने एसडीएम कन्हई सिंह से मिलकर उनको अवगत कराया कि 26 अगस्त से सात सितंबर तक जैन धर्म का पर्वराज प्रयूषण पर्व एवं दशलक्षण पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व पर नगर में स्थित सभी नौ जैन मंदिरों में जैन श्रावक व श्राविकाएं नित्य पूजा अर्चना एवं धार्मिक क्रियाओं हेतु आवागमन रहेगा। व्यापारियों ने मंदिरों के आसपास लगने वाली मीट की ठेलियों का हटवाने तथा मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था कराने की मांग की। व्यापारियों ने अपनी मांग का एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में विनीत जैन, पुलकित जैन आदि व्यापारी शामिल रहे।
सकल जैन समाज ने भी ज्ञापन सौंपा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। सकल जैन समाज ने भी एसडीएम कन्हई सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि जैन धर्म के दशलक्षण पर्व के मद्देनजर मंदिरों के आसपास लगनी वाली मांस की ठेलियों को हटवाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष सुशील कुमार जैन, महामंत्री प्रवीण जैन नयन, कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार जैन आदि समाज के लोग शामिल रहे।