{"_id":"5990aacb4f1c1b4a3a8b4979","slug":"171502653131-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंगेला पेट्रोल पंप पर चलाया जांच अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंगेला पेट्रोल पंप पर चलाया जांच अभियान
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली(मुजफ्फरनगर)। इंडियन ऑयल मुजफ्फरनगर द्वारा पेट्रोल पंपों पर ग्राहक द्वारा फ्यूल क्वालिटी, क्वांटिटी की जांच और रिवार्ड अभियान चलाया गया।
विपणन प्रभाग के प्रबंधक खुदरा बिक्री तुंगनाथ प्रसाद ने बताया कि अभियान जून से लगातार चलाया जा रहा है। शनिवार को इसके तहत नोएडा से मुख्य मंडल खुदरा बिक्री प्रबंधक राजीव कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक खुदरा बिक्री विनोद पांचाल द्वारा एनएच-58 पर भंगेला के मैसर्स गुरु गोविंद सिंह सर्विस स्टेशन पर ग्राहकों द्वारा फ्यूल क्वालिटी और क्वांटिटी मुख्य रुप से चंदेल ट्रांसपोर्ट, तोमर रोड लाइंस, श्रीजेबी सिमेंट ट्रांसपोर्ट, श्री बालाजी ट्रांसपोर्ट, गगन ट्रांसपोर्ट, ओम रोड़ी ट्रांसपोर्ट द्वारा जांच की गई और तुरंत ही पारितोषिक प्रदान किए गए। अब तक जनपद के पेट्रोल पंपों पर 5817 ग्राहकों द्वारा जांच की जा चुकी है। मौके पर प्रबंधक तुंगनाथ प्रसाद, डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अखिलेश कुमार गुप्ता, विरेंद्र सिंह मान, गणेश शंकर पालीवाल, सर्वजीत सिंह, जगदीश भाटिया, राकेश कांबोज, दिनेश कुमार, विशाल जैन आदि उपस्थित रहे।