{"_id":"594ac82d4f1c1b17758b468e","slug":"171498073133-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेलीगेट चुनाव की तैयारियां पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेलीगेट चुनाव की तैयारियां पूर्ण
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेलीगेट चुनाव की तैयारियां पूर्ण
मोरना। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना के डेलीगेटस प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए आज मतदान होगा और इसी दिन मतगणना भी होगी। राज्य गन्ना समिति निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चीनी मिल मोरना के सामान्य निकाय गठन के लिए मोरना स्थित महर्षि शुकदेव इंटर कालेज के प्रांगण में सुबह नौ बजे से तीन बजे तक मतदान आरंभ होगा। मिल के मुख्य लेखाकार हर्षवर्धन कौशिक ने बताया कि मतदान में गांव गादला खरपौड़, चौरावाला, दौलतपुर, दरियाबाद, टंढ़ेडा, अलीपुर, नंगला बुर्जुग, कादीपुर, कसोली, बरूकी, बेहड़ा सादात, शुक्रतारी, बेहड़ा थ्रू, भोकरहेड़ी, मज्जलिसपुर तोफीर, करहेड़ा, किशनपुर, भोपा, रहमतपुर, सीकरी आदि से 42 डेलीगेट के लिए चुनाव होगा। जिसमें 200 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव में 15485 मतदाता मतदान करेंगे। इस दौरान प्रबंधक भोलानाथ यादव, ऋषिपाल सिंह, सीसीओ अवधेश आदि मौजूद रहे। चुनाव को लेकर सीओ भोपा अकील अहमद ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष कराया तथा शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाएगा। ब्यूरो