Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   17 out of 43 Muslim elections won in District Panchayat

जिपं में 43 में से 17 मुस्लिम चुनाव जीते

Tue, 04 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
17 out of 43 Muslim elections won in District Panchayat
जिपं में 43 में से 17 मुस्लिम चुनाव जीते
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के चुनाव में इस बार मुस्लिम समाज ने इतिहास बना दिया है। 43 में 17 जिला पंचायत सदस्य मुस्लिम बने हैं। प्रत्येक वार्ड में जातीय जंग में मुस्लिम अधिक संख्या में जीते हैं। 2015 के मुकाबले जाट, गुर्जर, ब्राह्मण की संख्या घट गई है और सैनी एवं पाल पूरी तरह साफ हो गए हैं।

जिला पंचायत के 43 वार्डों में से इस बार 17 वार्डों में मुस्लिम प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिम प्रत्याशी जीते हैं। जाट की संख्या इस बार दस है। ठाकुर पांच, गुर्जर एक, त्यागी दो, कश्यप एक, ब्राह्मण दो, अनुसूचित जाति के पांच लोग चुनाव जीते हैं। इस बार की सूची में सैनी, पाल पूरी तरह गायब है। 2015 के जिला पंचायत के चुनाव में मुस्लिमों की संख्या 11 थी, जाट 12 थे, गुर्जर तीन, सैनी तीन, पाल दो, ठाकुर दो, कश्यप एक, ब्राह्मण चार, त्यागी एक चुनाव जीते थे। इस बार के चुनाव में जाट, गुर्जर, ब्राह्मण की संख्या घटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed