फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्र संसद में मंत्री मंडल ने ली शपथ

छात्र संसद में मंत्री मंडल ने ली शपथ

Mon, 13 May 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
छात्र संसद में मंत्री मंडल ने ली शपथ
छात्र संसद में मंत्रिमंडल ने ली शपथ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित छात्र संसद में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. कंचन प्रभा तथा प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने किया।

छात्र संसद के उपाध्यक्ष आचार्य देवेेंद्र कुमार ने बताया कि छात्र सांसदों का चुनाव प्रजातांत्रिक रूप से हुआ, जिसमें प्रत्येक कक्षा के वर्ग से दो सांसदों का चयन हुआ। इस प्रकार कुल 92 छात्र सांसद चुने गए। मुख्य अतिथि ने छात्र संसद मंत्री मंडल को उनके पदनाम की पट्टिकाएँ पहनाकर सम्मानित किया। सर्वप्रथम अर्णव को प्रधानमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। डॉ. कंचन प्रभा ने कहा कि सभी सांसद अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन हेतु अपनी संपूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करें। कहा कि कठिन परिश्रम के अलावा सफलता का कोई अन्य विकल्प नहीं होता। इस दौरान प्रधानमंत्री अर्णव, उप प्रधानमंत्री जयेश शर्मा, अनुशासन मंत्री प्रीतपाल, उप अनुशासन प्रमुख सत्यम गुप्ता, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सत्यम कुमार, उद्यान एवं पर्यावरण मंत्री आर्यन, वंदना एवं सांस्कृतिक मंत्री इशांत कुमार, पुस्तकालय एवं वाचनालय मंत्री अभिनव तिगलानिया, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री किसलय पंत, खोया पाया मंत्री रोहन बर्मन, जल संसाधन मंत्री तुषार गोयल, परिवहन मंत्री विपिन चौधरी, क्रीड़ा मंत्री आयुष त्यागी, भोजन मंत्री आर्यन शर्मा, घोष मंत्री प्रिंस राज, स्वच्छता एवं वेश मंत्री देव प्रताप सिंह आदि को मंत्रिमंडल में सम्मिलित किया गया। संचालन छात्र संसद के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed