फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिले के विद्यार्थियों पर हुई अंकों की बरसात

जिले के विद्यार्थियों पर हुई अंकों की बरसात

Sun, 28 Apr 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
जिले के विद्यार्थियों पर हुई अंकों की बरसात
जिले के विद्यार्थियों पर हुई अंकों की बरसात
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में शानदार अंक हासिल किए। जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज अल्पसंख्यक संस्था का हाईस्कूल का परिणाम 99.25 तथा इंटर का 97 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में शैली ने 86.16, दीपांशी वर्मा ने 85.33 तथा सुमैया ने 84 प्रतिशत अंक हासिल कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया। इंटर में मानसी ने 77 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज टॉप किया।
सम्रांट इंटर कॉलेज मिमलाना रोड का हाईस्कूल का परिणाम शतप्रतिशत तथा इंटर का 92 प्रतिशत रहा। इंटर में दिव्या ने 76, सपना ने 71 तथा अंतिम और सुमैया ने 70 प्रतिशत अंक हासिल किए। हाईस्कूल में अरशी ने 80, तरन्नुम ने 78 तथा जुबेरिया ने 77 प्रतिशत अंक पाए। प्रधानाचार्य डा. अरशद सम्राट ने पास हुए विद्यार्थियों को बधाई दी। दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज बिरालसी में हाईस्कूल की छात्रा अंजलि भाटिया पुत्री नाथीराम ने 82.5 प्रतिशत तथा इंटर के छात्र अभय राणा पुत्र रामपाल सिंह ने 79.4 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज टॉप किया।
विज्ञापन

किसान मजदूर इंटर कॉलेज जसौई में हाईस्कूल में सनोफिया ने 82 प्रतिशत, उमैर पुंडीर और आशीष कुमार ने 81.83 तथा नगमा ने 81 प्रतिशत अंक हासिल किए। इंटर में पूजा शर्मा पुत्री प्रदीप शर्मा ने 78 प्रतिशत, तनु चौहान पुत्री सुरेंद्र सिंह ने 71.8, भारती चौहान पुत्री नीरज सिंह ने 71 प्रतिशत, शालू पुत्री कर्ण सिंह ने 70.2, सिमरन पुत्री मनोज कुमार ने 70 प्रतिशत अंक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाईस्कूल में शिवा ग्रोवर, रिया वर्मा, चेतन्य, महक, माही, तानिया बजाज, प्रज्ज्वल, यशिका ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाए। प्रधानाचार्या मीता गुप्ता ने बताया कि परिणाम शत प्रतिशत रहा है। राजवंश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हरिपुरम कूकड़ा का इंटर का परिणाम 90 तथा हाईस्कूल का शत-प्रतिशत रहा। सुमैया, श्रेया और सिमरन ने 80 प्रतिशत अंक पाए। हाईस्कूल में अंकिता, आतिका एवं मुनीरा ने कॉलेज में सर्वोच्च अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य समुंद्र सैन ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

डा. शिवराज सिंह इंटर कॉलेज रामपुरी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में नंदिनी, उत्कृर्ष तथा आयुष और इंटर में संध्या, शिवम तथा अतिय भटनागर ने क्रमश: प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया। प्रबंधक डा. विपिन कुमार एवं प्रधानाचार्य आलोक कुमार शर्मा ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं। जनता कन्या इंटर कॉलेज सरवट रोड का हाईस्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत तथा इंटर का 97.5 प्रतिशत रहा। इंटर में 27 छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई। कॉलेज प्रधानाचार्या सुनीता रानी शर्मा एवं प्रबंधक नंदकिशोर ने बताया कि इंटर में शमिया ने 77.2, अफ्शा परवीन ने 77 तथा फरहीन ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में अनम परवीन ने 81, अनम ने 80 तथा आफरीन ने 79 प्रतिशत अंक हासिल कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed