{"_id":"5c7d745bbdec22146b5eace0","slug":"161551725659-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली विधानसभा में पांच करोड़ के काम स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली विधानसभा में पांच करोड़ के काम स्वीकृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली विधानसभा क्षेत्र में पांच करोड़ के काम स्वीकृत
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक सांसद को अपने क्षेत्र में त्वरित आर्थिक विकास के लिए 25-25 करोड़ जारी किए हैं। सांसद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच करोड़ खर्च कर रहे हैं। इसी के अंतर्गत सांसद डॉ संजीव बालियान ने खतौली विधानसभा क्षेत्र में पांच करोड़ के कामों को स्वीकृति प्रदान करा दी है।
सांसद डॉ बालियान ने बताया कि पांच करोड़ से जो काम स्वीकृत कराए गए हैं, उनमें जौहरा से दूधाहेडी के मार्ग पर 66.50 लाख खर्च होगा। नहर की पटरी रजबहे पुल से जंधेडी तक खड़ंजे से लेपन कार्य 40 लाख 70 हजार में होगा। दूधाहेड़ी से लुहारा तक खड़ंजे से लेपन का कार्य 86 लाख 56 हजार में होगा। ग्राम राठौर के चौपले से भलेड़ी तक खड़ंजे से लेपन कार्य 81 लाख 56 हजार में होगा। पिपलहेडा से टिटौडा तक खड़ंजे से लेपन कार्य 72 लाख 44 हजार में होगा। सठेडी से फुलत माग पर खड़ंजे का कार्य 83 लाख 32 हजार और पानीपत-खटीमा राजमार्ग से सिखेडा गांव से आगे रजबहे की पटरी पर खडंजे का कार्य 68 लाख 99 हजार में पूरा होगा। 10.20 किमी की ये सड़के पांच करोड़ में बनेगी। सांसद ने बताया कि पैसा स्वीकृत होने के साथ इनके टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है और मार्च में ही काम पूरे हो जाएंगे।