{"_id":"5c631548bdec22737f733557","slug":"161549997384-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौत्रों को उम्रकैद की सजा के सदमे में दादी ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौत्रों को उम्रकैद की सजा के सदमे में दादी ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कवाल में 105 वर्षीय महिला की मौत
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कवाल में 105 वर्षीया महिला की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण पीड़ितों को सांत्वना देने में पीड़ितों के घर एकत्र हैं।
कवाल में वर्ष 2013 में 27 अगस्त को बाइक की साइड लगने को लेकर हुई कहासुनी में मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में कवाल का शाहनवाज भी मारा गया था। अदालत ने आठ फरवरी को दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। मृत शाहनवाज का पिता सलीम और नसीम सगे भाई हैं। दोहरे हत्याकांड में सलीम के पुत्र जहांगीर व नदीम तथा नसीम के पुत्र मुजम्मिल व मुजस्सिम को उम्रकैद की सजा मिली है। सलीम व नसीम की 105 वर्षीया मां अमतुल की सेहत ठीक नहीं थी। मंगलवार दोपहर को अचानक उनकी मौत हो गई। परिवार की बुजुर्ग अमतुल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शाम को परिजनों व रिश्तेदारों ने मिलकर गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए- खाक कर दिया। नसीम का आरोप है कि उनकी मां की पौत्रों को मिली सजा के सदमे के कारण मौत हुई है।