{"_id":"5c323f8dbdec2257092111f5","slug":"161546796941-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड़ से कस्बे का व्यापार हुआ ठंड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड़ से कस्बे का व्यापार हुआ ठंड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड में कारोबार हुआ प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना। कस्बा तथा देहात क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के कारण व्यापार भी ठंडा हो गया है। विशेष परिस्थितियों में ग्राहक बाजार में आ रहा है। दुुकानदार चाय अथवा कॉफी पीकर अपना समय काट रहे हैं। दूसरी ओर, केवल रेवड़ी की दुुकानों पर ही ग्राहक दिखाई देते हैं।
हल्की वर्षा होने से ठंड और बढ़ गई। ठंड के कारण रविवार को कस्बा का व्यापार पूरी तरह ठंडा रहा। बाजार में दुुकानदार खाली बैठे दिखाई दिए। दुुकानदार अंशुल गोयल, अंकुर गोयल, राजू, अमित व मोंटू आदि ने बताया कि मंदी का दौर चल रहा है। कड़ाके की ठंड में हुई हल्की वर्षा ने ठंड को और बढ़ा दिया। बाजार में ग्राहक नहीं है। कस्बे से लेकर देहात तक मूंगफली व रेवड़ी की दुकानों पर ग्राहकों का आवागमन दिखाई दिया। मजदूर रामकिशन, काला, प्रवेश और पिंकू आदि के मुताबिक ठंड के कारण मजदूरी पर भी नहीं जाना हो पा रहा है। निजी चिकित्सक डॉ. बासिद सैफी, सोनू कश्यप और राजीव कुमार का कहना है कि स्वस्थ सीजन चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि गाजर, हरी सब्जियां व पनीर खाना चाहिए।