{"_id":"5c2cfe42bdec225710735c4b","slug":"161546452546-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला थाने के बाहर जहर खाने वाले युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला थाने के बाहर जहर खाने वाले युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की उपचार के दौरान मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। महिला थाने के बाहर मंगलवार देर रात जहर खाने वाले बुलंदशहर के युवक की मेरठ के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान बुधवार तड़के मौत हो गई।
मंगलवार देर रात शहर के महिला थाने के बाहर एक युवक अचेतावस्था में पड़ा मिला था। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा ने युवक को जिला अस्पताल भेजा था, जहां उसके सल्फास खाने की पुष्टि हुई थी। युवक की पहचान बुलंदशहर के गांव रानापुर निवासी नरेंद्र सिरोही (35) पुत्र देव किशन के रूप में हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था, जहां बुधवार तड़के करीब चार बजे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। नरेंद्र सिरोही बुलंदशहर की ही एक महिला सिपाही से इश्क करता था। उक्त महिला सिपाही फिलहाल जनपद के ही एक थाने में तैनात बताई जा रही है। युवक उससे मिलने के लिए लगातार बुलंदशहर से यहां आता रहता था। हालांकि महिला सिपाही द्वारा उसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था। मंगलवार को भी युवक महिला सिपाही से मिलने आया था, लेकिन फोन किए जाने पर उसने युवक से मिलने से इंकार करते हुए उसे धमका भी दिया था। इसी के चलते उक्त युवक ने देर रात महिला थाने के बाहर स्थित सरकारी नल पर पहुंचकर सल्फास गटक लिया। हालत बिगड़ने पर वह चीखा तो महिला थाना प्रभारी की उस पर नजर पड़ी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया था। यह मामला जिले के आला अफसरों के संज्ञान में है, लेकिन कोई भी इस संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।