फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्कूल में विज्ञान व शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन

स्कूल में विज्ञान व शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन

Mon, 31 Dec 2018 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में विज्ञान व शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन
सुंदर विज्ञान मॉडल बनाने पर विद्यार्थी पुरस्कृत
विज्ञापन

जानसठ। आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में विज्ञान व शिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सुंदर विज्ञान मॉडल बनाने पर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

रविवार को आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में विज्ञान व शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन स्कूल प्रबंधक सुशोभिता द्वारा किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में हाइड्रोलिक, सिटी बोकप, पवन चक्की, रैन वाटर, बांध आदि के मॉडल तैयार कर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में लगाए। वहीं, कंप्यूटर में स्मार्ट सिटी, एटीएम पता, हिंदी में गुरुकुल शिक्षा, पर्यायवाची, विलोम शब्द तथा गणित के विभिन्न तरह के आकर्षक तथा सामाजिक विज्ञान मानचित्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न गांव को दर्शाकर सुंदर मानचित्र बनाया गया। प्रदर्शनी लगाने वाली छात्र-छात्राओं में रेना, केशव, आयुष, कैफ, अरमान, मानवी, वंदना, अनुष्का, अनमोल आदि को सुंदर मॉडल बनाने पर ग्रुप को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान दिया गया। स्कूल प्रबंधक द्वारा प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि आज इलेक्ट्रॉनिक युग में बच्चों के हौसलों को कोई नहीं रोक सकता। सिर्फ पंख लगाने की जरूरत है। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा को नए नए मॉडल बनाकर प्रदर्शनी में लगाए हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज चौहान, उप प्रधानाचार्य रेणुका शर्मा, मोनिका, ममता वर्मा, सोनू शर्मा, संगीता नागर, पूनम गर्ग, मनु तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed