फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आदमपुर का कृष्णपाल हत्याकांड:

आदमपुर का कृष्णपाल हत्याकांड:

Thu, 20 Dec 2018 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर का कृष्णपाल हत्याकांड:
कृष्णपाल हत्याकांड में अभियुक्त दोषी करार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला जज कोर्ट ने चुनावी रंजिश में की गई हत्या के जुर्म में एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया है। सजा पर सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी।

थाना भौराकलां क्षेत्र के गांव आदमपुर में चुनावी रंजिश में कृष्णपाल की दूसरे पक्ष ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक के बेटे हरेंद्र कुमार पुत्र कृष्णपाल ने 19 सितंबर 2006 को थाना भौराकलां पर मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि गांव के ही शीशपाल के साथ चुनावी रंजिश चल रही थी। जिसमें आज घटना के दिन उसके पिता कृष्णपाल सुबह टहलने के लिए गए थे। टहलने के बाद भाजू नहर के पुल पर एक चाय की दुकान पर बैठे थे। इस बीच शीशपाल पुत्र बलजीत, हरविन्द्र पुत्र शीशपाल, भूपेन्द्र पुत्र धर्मपाल निवासी आदमपुर ने एक राय होकर गोली मार दी। जिससे उसके पिता कृष्णपाल की मौके पर ही मौत हो गई। इस मुकदमे की सुनवाई जिला जज एसके पचौरी की अदालत में हुई। जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आशीष कुमार और वादी के अधिवक्ता श्यामबीर सिंह, विक्रांत मलिक ने कोर्ट में सात गवाह और सबूत पेश किए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए अभियुक्त हरविंद्र उर्फ बबलू पुत्र शीशपाल को हत्या करने का दोषी करार देते हुए जेल भेजने का आदेश दिया। मुकदमे के सह अभियुक्त शीशपाल पुत्र बलजीत व भूपेंद्र की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed