{"_id":"5c0c02c6bdec22416175ac28","slug":"161544291014-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ज्वलंत समस्याओं पर किया प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ज्वलंत समस्याओं पर किया प्रहार
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों ने मन मोहा
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी स्थित पीआर पब्लिक स्कूल का सिल्वर जुबली समारोह मनाया गया। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मेधावी और प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मानित किए गए।
प्रबंधक अशोक कुमार सिंघल, डायरेक्टर अनघ सिंघल, शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, एसपी यातायात बीबी चौरसिया, सुखदर्शन सिंह बेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या मीना सिंघल ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट बताई। मां सरस्वती की वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। अविका गुप्ता, रीना, कनिका, प्रिंसी, हिमांशु सिंह, शिवम, अंशिका, कृष्णा मल्हार ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कक्षा प्रथम व द्वितीय के विद्यार्थियों ने डांडिया डांस किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का मंचन स्नेहा, जय श्री ने किया। शैक्षिक सत्र 2017-18 परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। एसपी यातायात ने हाईस्कूल में गणित में शत प्रतिशत अंक हासिल करने वाली तृप्ति गोयल को पुरस्कृत किया। प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के विषय में सचेत करते हुए प्लास्टिक बैन डांस की प्रस्तुति सराहनीय रही। कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। यश, दीपांशु, आदर्श, विक्रांत, चिराग, रौनक, ग्रेसी ने हुल्ला हूप द्वारा अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया। कीरत, दिव्यांश, वरुण, हर्षित, यश, तुषार, विधि, नीतिका, महक और वंशिका ने प्रस्तुति भी सराहनीय रही। मानसी सिंघल ने आभार जताया। संचालन पलक अरोरा और शुभम गुप्ता ने किया। सागर सोम, नरेश नंदन, सोमनाथ भाटिया, अभिनव स्वरूप, अनिल बलियान, हर्षवर्धन जैन, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।