{"_id":"5c018ebcbdec22417e300799","slug":"161543605948-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतियाना और जौली में नवनिर्मित बिजलीघर का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतियाना और जौली में नवनिर्मित बिजलीघर का लोकार्पण
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार/भोपा। गांव दतियाना और जौली में बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह ने नवनिर्मित बिजलीघर का लोकार्पण किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत दतियाना में 33/11 केवी उप विद्युतकेंद्र का निर्माण पूरा होने पर शुक्रवार को सांसद भारतेंद्र सिंह ने लोकार्पण किया। सांसद ने कहा कि गरीबों को सरकार ने अपने खर्च पर मुफ्त में बिजली कनेक्शन, गैस और भविष्य में मुफ्त में मकान देने की योजना का शुभारंभ किया है, जो बड़ी उपलब्धि है। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने लोगों से बिजली व पानी की बचत करने की अपील की। विद्युत निगम के एससी दीपक अग्रवाल ने बताया कि जनपद में 13 नए बिजलीघर बनेंगे, जिनमें से सात चालू हो चुके हैं। एसई टाऊन ऐके आत्रेय, अधिशासी अभियंता सोमदत्त शर्मा, एसडीओ जयप्रकाश व जेई संजय कुमार, सदर ब्लाक प्रमुख अमित राठी, नवीन राठी, सोनू सिंह, सुदेश पाल, विरेंद्र सिंह, कुलदीप, राजपाल सिंह, महक सिंह, डॉ जितेंद्र व बच्चू सिंह मौजूद रहे। भोपा। जौली में नवनिर्मित 33/11केवी उपकेंद्र का लोकार्पण सांसद भारतेंद्र सिंह और डॉ वीरपाल निर्वाल ने किया। सांसद ने कहा कि इस उपकेंद्र से क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों जौली, विलायतनगर, मिर्जा टिल्ला व रूड़कली के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। एसई दीपक अग्रवाल, शशांक शेखर, एक्सईएन सोमदत्त शर्मा, कालीचरण, जेई आजाद धीरेंद्र, प्रधान के पति शाह रजा नकवी, सौरभ कुमार व विजयपाल मौजूद रहे।