फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दलित समाज के 470 मेधावियों को किया सम्मानित

दलित समाज के 470 मेधावियों को किया सम्मानित

Mon, 12 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
दलित समाज के 470 मेधावियों को किया सम्मानित
470 होनहार छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एससी वेलफेयर एसोसिएशन ने पांचवें मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में जिलेभर के 470 मेधावियों का सम्मान किया। मेरठ के एसपी क्राइम डॉ बीपी अशोक ने कहा कि किसी सभी समाज की तरक्की का आधार शिक्षा है। बिना शिक्षा के कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता।

भोपा रोड स्थित एक बैंक्वटहॉल में आयोजित सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा तथा गौतमबुद्ध और डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बुद्ध वंदना के बाद वक्ताओं ने विचार रखे। मुख्य अतिथि डॉ बीपी अशोक ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दी। शिक्षा से ही रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। तकनीकी शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए। सरकारी नौकरी के साथ प्राइवेट नौकरियों में भी बच्चों को आगे बढ़ाएं। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि आंबेडकर के दिखाए मार्ग शिक्षित बनो, संगठित रहो को अपने जीवन का मूल आधार बनाएं, जिन 470 छात्रों को सम्मानित किया। इनमें गितिका, विशु, अनुज, मनजीत, हर्ष गौतम, निशांत, अदिति, विशाल, आयुष, शैफाली, वीरेश्वर प्रताप, लक्ष्य, अर्जुन आदि को सम्मानित किया। बच्चों को साइकिल और नकद पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में तहसीलदार जयेंद्र कुमार, बीईओ विश्वास कुमार, सुदर्शन लाल, तहसीलदार कमलेश कुमार, डॉ सतीश कुमार, रामअवतार, अशोक कुमार, नमिता सिंह, शैली रंजन ने विचार रखे। संगठन के संरक्षक देवी सिंह, संयोजक रामपाल सिंह, अध्यक्ष हरकेश सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मपाल ब्रहमिया, राजबल सिंह राना, राजेश कुमार, कुलवंत सिंह चंद्रा, नाथीराम, मनोज कुमार, जी सिंह, दीपक गंभीर, राजकुमार कटारिया, अमरीश चंद्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed