{"_id":"5bd36d64bdec2269351dbfdb","slug":"161540582756-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ पर महिलाओं ने की जमकर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ पर महिलाओं ने की जमकर खरीदारी
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना/खतौली। पति की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले व्रत करवाचौथ का त्यौहार शनिवार को मनाया जाएगा। जिसको लेकर सुहागिनों की भारी भीड़ ब्यूटी पार्लरों सहित सौंदर्य प्रसाधनों के प्रतिष्ठान पर नजर आई। सुहागिनों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। वहीं खतौली में भी सुहागिनों ने बाजारों में चूड़ियों और अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की।
करवाचौथ के मौके पर मोरना, भोपा, भोकरहेड़ी के बाजारों में स्थित सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं ने चूड़ियां, कंगन व सुंदर ज्वेलरी सहित सौंदर्य प्रसाधन की विभिन्न वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। कथावाचक पंडित अचल कृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस व्रत को कुंवारी कन्याएं भी विवाह के लिए रख सकती हैं। जिससे विवाह का योग प्रबल होगा। पूजा के लिए शनिवार को शाम 5.36 मिनट से शाम 6.53 तक श्रेष्ठ है। चंद्रोदय काल शाम 7.46 मिनट पर है। इस समय कार्तिक चतुर्थी आरंभ हो जाएगी। चतुर्थी में व्रत समाप्त किया जाएगा। उधर, खतौली में भी सुहागिनों ने सुंदर व आकर्षक डिजाइनों की मेंहदी लगवाई। महिलाओं के साथ आए बच्चों ने भी खिलौने आदि की खरीदारी की।