फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मंजूर बजट के प्रस्ताव पर डीजीसी देंगे निर्णय

मंजूर बजट के प्रस्ताव पर डीजीसी देंगे निर्णय

Wed, 12 Sep 2018 12:54 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
मंजूर बजट के प्रस्ताव पर डीजीसी देंगे निर्णय
चरथावल। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में बजट के विवादित प्रस्ताव पर विधायक विजय कश्यप ने चेयरमैन के पक्ष में मत दिया। आठ निर्वाचित सदस्यों ने बजट समेत तीनों प्रस्ताव पर ऐतराज जताया है। इस तरह पक्ष में नौ और विपक्ष में आठ मत होने के कारण बोर्ड ने बजट के प्रस्ताव को पारित कर दिया। हालांकि बजट के पारित प्रस्ताव पर एमएलए के मत और चेयरमैन के दो मतों की गिनती पर डीजीसी सिविल अंतिम फैसला देंगे। उधर, विपक्षी सदस्यों ने गलत तरीके से पारित प्रस्ताव पर हाईकोर्ट में चुनौती देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विधायक विजय कश्यप ने विपक्षी सदस्यों के विरोध के कारण चेयरमैन सतेंद्र त्यागी के पक्ष में मत देकर बजट का प्रस्ताव मंजूर करा दिया। हालांकि विपक्षी सदस्यों गय्यूर त्यागी, सत्तार त्यागी, कुबेरदत्त त्यागी और वर्षा गर्ग समेत आठ सदस्यों का आरोप है कि सत्ता के दबाव में जबरन प्रस्ताव को पारित कराया गया है। विपक्ष ने प्रस्ताव को गलत तरीके से पारित कराने के मुद्दे को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। सवाल उठाया है कि चेयरमैन के दो मतों की गिनती किस नियम के तहत की गई है? इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत कस्बे की सफाई व्यवस्था को माकूल करने का प्रस्ताव विपक्षी सदस्यों के विरोध के बावजूद पास हो गया। चेयरमैन के आदेश पर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, मोहल्ला तीरग्रान और पीर शाहविलायत में इंटरलॉकिंग कार्य, सीताबंशी मोहल्ले में नत्थू के मकान से विनोद के मकान तक पाइप लाइन कार्य और बाजार खुर्द में मदन मेंबर से बिट्टू के मकान तक सड़क निर्माण कार्य मंजूर हो गए। ईओ मनोज यादव ने बताया कि मतदान के बाद नौ और आठ से प्रस्ताव मंजूर हो गए। बजट के पारित प्रस्ताव पर डीजीसी सिविल से फैसला लिया जाएगा। इस दौरान जानिस्ता, अशोक मीना, वीरेंद्र त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed