{"_id":"5b689b494f1c1bee748b843f","slug":"161533582153-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग पर रखे ट्रांसफार्मर में करंट उतरा, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग पर रखे ट्रांसफार्मर में करंट उतरा, हादसा टला
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ियों को करंट का झटका लगा
मुजफ्फरनगर। कांवड़ मार्ग पर नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में बारिश में करंट आ जाने से हादसा होते होते बचा। बल्लियों में रखी कांवड़ों में करंट आया तो हड़कंप मच गया। यहां शिविर चला रहे विहिप कार्यकर्ताओं ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद क्षेत्र की बिजली काटी गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को ठीक किया।
कंट्रोल रूम को सुबह छह बजकर 40 मिनट पर सूचना दी गई कि नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में करंट आ गया है। कांवड़ियों ने यहां लगी बल्लियों से जब कांवड़ उठाई तो उन्हें तेज करंट का झटका लगा। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में विहिप, बजरंग दल का कांवड़ सेवा शिविर लगा है। कंट्रोल रूम से तत्काल विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई, जिसके बाद तुरंत क्षेत्र की बिजली काट दी गई। इससे यहां बड़ा हादसा होने से टला। कंट्रोल रुम और बिजली विभाग की सक्रियता से यहां हादसे को टाला जा सका।