फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू ने दिया मिल गेट पर धरना

भाकियू ने दिया मिल गेट पर धरना

Tue, 31 Jul 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने दिया मिल गेट पर धरना
पुरकाजी। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर सोमवार को क्षेत्र के किसानों ने उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के गेट पर धरना देकर बकाया भुगतान करने की मांग की। मंडल महासचिव नवीन राठी ने कहा कि मिल को बंद हुए करीब तीन माह हो गए हैं। सरकार ने वादा किया था कि किसानों का बकाया भुगतान 14 दिनों के अंदर करा दिया जाएगा। मगर मिल प्रशासन किसानों का भुगतान ना कर उनका शोषण कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही भुगतान नहीं किया गया तो भाकियू आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी। इसके उपरांत धरना स्थल पर पहुंचे मिल के डीजीएम सैम अंसार ने किसानों से वार्ता कर जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया। किसानों के बीच पहुंचे नायाब तहसीलदार शिव अवतार सिंह को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान करने की मांग की है। इस दौरान संजय त्यागी, बिट्टू राठी, विवेक राठी, जसवंत त्यागी, शुभम त्यागी, अजय त्यागी, नरेश गुर्जर, पहल सिंह, मोबीन, सुशील कुमार, अफसर अली, मोनू, अंग्रेज सिंह, जितेंद्र, मेजर सिंह, सुदेश कुमार, प्रवेश कुमार, ऋषिपाल, अमन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed