{"_id":"5b3fb8704f1c1bc4248b4d92","slug":"161530902640-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला को गंगनहर में कूदने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला को गंगनहर में कूदने से बचाया
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
सिखेड़ा।
जानसठ के गांव वाजिदपुर निवासी रूपा का पति ओमवीर सब्जी बेचने का काम करता है। शुक्रवार को उसका पति अपने बहनोई के साथ तीन चार घंटे के लिए घर से कहकर कहीं चला गया। इसी बात से नाराज होकर रूपा अपने घर में छह साल के पुत्र अक्षय और तीन साल की पुत्री सिमरन को अकेला छोड़कर सिखेड़ा गंगनहर के पास पहुुंच गई। महिला ने गंगनहर के पास ही बस को रुकवाया और नीचे उतर गई। गंगनहर पटरी पर सादी वर्दी में थाना सिखेड़ा का होमगार्ड शकील वहां पर टहल रहा था। उसने देखा कि एक महिला गंगनहर की तरफ जा रही है। होमगार्ड ने उस महिला को पकड़ लिया। इस दौरान आसपास चेकिंग कर रही पुलिस गंगनहर पर पहुंची। पुलिस गर्भवती महिला को लेकर थाने में पहुंची। पुलिस ने महिला के पति को फोन करके थाने में बुलवाया। पुलिस ने महिला को समझाया तो वह मान गई। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया।